फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police stopped BKU Tomar faction from going to Delhi, put them under house arrest

Bijnor News: भाकियू तोमर गुट को दिल्ली जाने से पुलिस ने रोका, किया नजरबंद

Thu, 15 Feb 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Police stopped BKU Tomar faction from going to Delhi, put them under house arrest
बिजनौर/नजीबाबाद। एमएसपी, कर्ज माफी आदि मांगों को लेकर दिल्ली जाने वाले पंजाब के किसानों को बाॅर्डर पर रोक दिया। किसानों को बॉर्डर पर रोकने के लिए पुलिस के साथ झड़प भी हुई। किसान आंदोलन में शामिल होने को भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर ने घोषणा की थी। पुलिस ने उन्हें घर रोककर नजर बंद कर दिया। वहीं अन्य किसान संगठनों ने भी दो टूक कहा कि किसानों का उत्पीड़न होगा, तो दिल्ली दूर नहीं है।
विज्ञापन

नजीबाबाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय आह्वान पर दिल्ली कूच करने की तैयारियों में जुटे तोमर गुट के किसानों को पुलिस ने दिल्ली जाने से रोककर घर पर ही नजरबंद कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस ने तोमर गुट के किसानों पर निगाह रखी। पुलिस ने बुधवार सुबह मोहल्ला मकबरा में भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर और उनके साथियों को दिल्ली जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जिलाध्यक्ष को मोहल्ला मकबरा स्थित रवा राजपूत धर्मशाला में नजरबंद रखा। जिलाध्यक्ष विपिन तोमर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शीशपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष चौ. बृजवीर सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश राठी, हेमेंद्र चौधरी ने सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भाकियू टिकैत का 16 को बाजार बंद का आह्वान
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि सरकार का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन किसानों के साथ खड़ा है। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने किसानों से 16 फरवरी को भारत बंद को सफल बनाने को कहा। सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने कार्य बंद रखें। उन्होंने ग्रामीण भारत पूरी तरह से बंद रखने की अपील की है। कहा कि अगर बॉर्डर पर किसानों के साथ शोषण होता है, तो पश्चिमी यूपी के किसान दिल्ली पहुंचने में देर नहीं करेंगे। बस राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट, प्रवक्ता राकेश टिकैत के आदेश का इंतजार है।
- बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी एवं पश्चिम प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि वे किसानों की बात सुनें और उनकी मांगों को पूरा करने का काम करें। यदि किसानों का उत्पीड़न हुआ, तो संगठन किसानों के साथ खड़ा रहेगा। किसान नेता महिपाल तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न, शोषण होता है तो बिजनौर का किसान भी चुप नहीं रहेगा। किसानों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी गई है। सरकार किसानों पर बल न दिखाए, बल्कि उनकी बात सुनकर उसका समाधान करे।

- सरकार समस्याओं का करें निदान
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने बताया कि किसान जो मांग कर रहे हैं कर्ज माफी, एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो, 2021 में जो कमेटी बनी थी। इन्हीं मांगों को लेकर फिर आंदोलन कर रहा है। सरकार किसानों से वार्ता कर इन समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed