फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police stationed in village Kasamabad

गांव कासमाबाद में पुलिस तैनात

Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police stationed in village Kasamabad
गांव कासमाबाद में पुलिस तैनात
विज्ञापन

स्योहारा। क्षेत्र के गांव में प्रेम विवाह कर पहुंचे युवत के घर पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। जिसमें युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हायर सेंटर ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। गांव में अलग-अलग बिरादरी का मामला होने के कारण तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

गांव कासमाबाद की युवती रानी का गांव के ही युवक पुनीत उर्फ सोनू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे। दो जनवरी को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। युवक के परिवार पर पुलिस का दबाव बढ़ने पर युवती खुद थाने आ गई थी। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों हरिद्वार में रहने लगे। दोनों अप्रैल माह में वापस गांव आ गए। शुक्रवार दोपहर रानी का भाई जितेंद्र दवा लेकर लौट रहा था। रास्ते में ही पुनीत का घर पड़ता था। वहीं दोनों में मारपीट हो गई। जितेंद्र की सूचना पर उसके परिजनों ने पुनीत के घर पर हमला कर दिया। जिसमें पुनीत की मां ममता (45) घायल हो गई। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना होने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। एक ही गांव की दो अलग -अलग बिरादरी के मामला होने के कारण गंभीरता को देखते हुए गांव में आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति सामान्य बनी हुई है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed