{"_id":"f7e5dffd8f7823ada6be59b2ed48e36a","slug":"police-stationed-at-the-victim-s-residence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित के आवास पर पुलिस तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित के आवास पर पुलिस तैनात
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़। नाली साफ करने के विवाद में लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या किए जाने के बाद पीड़ित के आवास पर पुलिस तैनाती कर दी गई है।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया। पीड़ितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम गांव मिलक अजीतपुर में बीरबल सैनी की पत्नी यशोदा देवी (55 वर्ष) का आवास के पास गंदे पानी की नाली की सफाई करते समय पड़ोसियों से विवाद हो गया था। विवाद के चलते लाठी प्रहार में यशोदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
बीरबल ने पत्नी की हत्या के आरोप में पड़ोसी अजब सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू, पत्नी दुलारी देवी और भाई अमर सिंह को हत्या का आरोपी ठहराकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
सीओ अशोक यादव और कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों और ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का यकीन दिलाते हुए शव को कब्जे में लेकर रात को ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पीड़ित पक्ष में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर पर दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
हत्यारोपी की गिरफ्तारी को कोतवाल से मिले
धामपुर। गांव अजीतपुरदासी में महिला की पीटकर हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीण पुलिस कोतवाली में कोतवाल से मिले।
ग्रमीणों ने बताया गांव में बीरबल सैनी की पत्नी यशोदा सैनी (55) की गांव के कई लोगों से मामूली पर लाठी डंडों से हमला कर हत्य कर दी। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
उन्होंने कहा यशोदा सैनी को कोई गलती नहीं थी। वह नाली की सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस के गैर बिरादरी के लोगों ने विरोध किया। आपस में हुई कहासुनी के दौरान आरोपियों ने यशोदा को लाठीडंडों से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।
कोतवाल से मिलने वालों में पूनम ,सुनीता, सुरेंद्र, केलो, रोहिताश, गुड्डी, मृतक का पुत्र अजय रहे। कोतवाल ने कहा मृतका की पीएम रिपोर्ट आने के बाद नामजदों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगी।