फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police should keep an eye on chaotic elements: ADG

Bijnor News: निकाय चुनाव की तैयारियों का एडीजी ने लिया जायजा

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Police should keep an eye on chaotic elements: ADG
अराजक तत्वों पर नजर रखे पुलिस : एडीजी
विज्ञापन

बिजनौर। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने निकाय चुनावों की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा। उन्होंने अराजक तत्वों की नजर रखने के निर्देश दिए।
बरेली जोन एडीजी राजकुमार ने गूगल मीट के माध्यम से पुलिस सभी जनपद प्रभारी, सीओ और थाना प्रभारियों के संग चर्चा की। एडीजी ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में हिंसक घटना हुई हैं, उन इलाकों सीओ और थाना प्रभारी पहुंचकर सत्यापन कर लें। चुनाव से पहले लाइसेंसी असलहा धारकों की सूची अपडेट कर लें। जातिगत और धार्मिक विवादों के मामलों की सूची बनाते हुए समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी, आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल बड़े माफियाओं को चिह्न्ति करने, छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला सुरक्षा दलों को सक्रिय करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले मंडावली थाना प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
एडीजी बरेली जोन ने निर्देशित किया था कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी सुबह 10 से 11 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को रियलिटी चेक किया गया तो जिले में मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करते नहीं मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed