‘पुलिस सुरक्षा कवच सक्रिय है, निर्भीक होकर तय करें लक्ष्य’
नजीबाबाद। पुलिस ने छात्राओं को निर्भीक होकर जीवन का लक्ष्य तय करने को कहा। असुरक्षित महसूस होने और उत्पीड़न के लिए महिला हेल्प डेस्क और हेल्प लाइन नंबरों से मदद लेने की सलाह दी गई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वालिया ग्लोबल एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
एमडी रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस सुरक्षा कवच सक्रिय है, निर्भीक होकर एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण करें। असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें। उन्होंने छात्राओं को हेल्प लाइन नंबर 112 डायल, 1090, 108, 181 की जानकारी दी।
क्षेत्रीय एसआई प्रवीण तेवतिया ने साइबर क्राइम से बचने के संबंध में छात्राओं को सोशल मीडिया मेसेज से सतर्क रहने को कहा। सिपाही साक्षी ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर मंजिल की ओर बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस हमसाया के रूप में उनके लक्ष्य पाने में साथ है। स्कूल की ओर से अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षिका रुचि शर्मा, पारुल, चंचल, बबीता, आंचल उपस्थित रहीं।
मार्गदर्शन की मिशन है पाठशाला
नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी के एमडी रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता और पुलिस की पाठशाला मिशन को मार्गदर्शन और सामाजिक सरोकार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
अभिभावकों से साझा करें परेशानियां
किसी भी प्रकार की परेशानियां आने पर छात्राओं को अभिभावकों और शिक्षिकाओं के साथ परेशानियों को साझा करके छात्राएं एकाग्र मन से शिक्षा लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं।
- चंचल चावला, शिक्षिका।
अपराजिता ने दी ऊर्जा
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मिशन ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रखने की ऊर्जा प्रदान की है।
- बबीता बजाज, शिक्षिका।
अपराजिता, पुलिस की पाठशाला अमर उजाला फाउंडेशन के महिला सशक्तिकरण को ऊर्जा देने वाले सामाजिक सरोकार से जुड़े मिशन हैं।
- आंचल अग्रवाल, शिक्षिका।
मिशन से मिल रहा मार्गदर्शन
वालिया ग्लोबल एकेडमी की छात्राएं मशीरा बिलाल, आरोही वर्मा, माही त्यागी, अनुशा, जुबैरिया और वैष्णवी का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे छात्राओं के मार्गदर्शन मिशन से छात्राओं का मनोबल बढ़ा है, मिशन महिला सशक्तिकरण को गति दे रहा है।

नजीबाबाद में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को अधिकारों की जानकारी देते मुख्यअतिथि रविंद्र वर्म?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में पुलिस की पाठशाला-प्रवीण तेवतिया।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में छात्राओं को अधिकारों की जानकारी देती साक्षी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- विद्यालय के एमडी रमाकांत वालिया।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- विद्यालय के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- कार्यक्रम में बोलतीं शिक्षिका चंचल चावला।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- कार्यक्रम में बोलतीं शिक्षिका बबीता बजाज।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- कार्यक्रम में बोलतीं शिक्षिका आंचल अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद-मशीरा बिलाल।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- छात्रा आरोही।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद-छात्रा अनूशा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस पाठशाला में प्रतिभाग करते छात्राएं और अतिथि।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद-पुलिस की पाठशाला में अधिकारों की जानकारी लेतीं छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD