{"_id":"67ab9d98a7cacf64b80f3464","slug":"police-remove-statue-of-saint-ravidas-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-142783-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस ने हटवाई संत रविदास की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस ने हटवाई संत रविदास की मूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। गांव हुसैपुर ढाकी में स्थापित शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की मूर्ति को पुलिस की ओर से हटवा दिया गया। इससे समाज के लोगों में रोष है। उधर, पुलिस का कहना है कि मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं ली गई थी। शिकायत मिलने पर मूर्ति हटवा दी गई।
गांव हुसैनपुर ढाकी (ढाकी साधो) में सामुदायिक केंद्र परिसर में डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है। इसी प्रतिमा के बराबर में शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की मूर्ति को स्थापित किया गया था। ग्रामीण राजू, चंद्र प्रकाश, सचिन, भजन, मुकेश ने बताया कि पूरे समाज की मौजूदगी में प्रधान सत्यवीर की सहमति से गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापित की गई थी।
सोमवार को मंदिर में स्थापित रविदास जी की प्रतिमा को हटा दिया। किसी भी व्यक्ति को सामुदायिक केंद्र के आस-पास नहीं भटकने दिया।
समाज के लोगों का कहना है कि उक्त भूमि जिलाधिकारी द्वारा अनुसूचित समाज को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लिए दी गई थी। रविवार को इसके बराबर में ही संत गुरु रविदास की मूर्ति स्थापित की गई थी। पुलिस प्रशासन के इस कदम पर उन्होंने रोष जताया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस क्षेत्र अधिकारी देश दीपक ने बताया कि मूर्ति की स्थापना गांव वालों ने बिना परमिशन के की गई थी। शिकायत मिलने पर प्रतिमा को हटवा दिया गया है।