फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police remained on the streets overnight, checking at 59 points

Bijnor News: बिजनौर - रातभर सड़कों पर रही पुलिस, 59 नाकों पर चेकिंग

Mon, 20 Mar 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police remained on the streets overnight, checking at 59 points
बिजनौर में ​वाहनों की चैकिंग कराते एएसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह।
- डीआईजी शलभ माथुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चला अभियान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तराखंड की सीमा समेत जिले के दूसरे बाॅर्डर से लेकर प्रमुख सड़कों के चौराहो पर पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए चेकिंग की। 59 नाकों पर चेकिंग की गई। हालांकि कोई संदिग्ध तो नहीं मिला, लेकिन एक वाहन सीज किया गया। इसके बाद रात में दो बजे तक वारंटियों की धरपकड़ के लिए छापामारी हुई। जिलेभर में 53 वारंटी गिरफ्तार किए गए, जबकि दो वांछित आरोपियों को भी दबोच लिया गया।
शनिवार शाम डीआईजी शलभ माथुर के निर्देश पर जिले की पुलिस करीब साढ़े दस बजे सक्रिय हो गई। एएसपी देहात राम अर्ज की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने स्टेट हाईवे पर छाछरी मोड़ में मोर्चा संभाला। हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों, मालवाहक वाहनों समेत अन्य वाहनाें की रोक कर तलाशी ली गई। रात में आवाजाही कर रहे लोगों से कारण पूछा गया। उधर, बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे के बालकिशनपुर चौराहे पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार और थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने नाकेबंदी करते हुए चेकिंग की।
विज्ञापन

एएसपी इंदू सिद्धार्थ ने नहटौर हल्दौर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी कराई। हरिद्वार-काशीपुर-नेशनल हाईवे पर अफजलगढ़ के पास सीओ सर्वम सिंह चेकिंग कराने में मशगूल रहे। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह ने मेरठ-पौड़ी हाईवे की गंगनहर चौकी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। सीओ चांदपुर सुनीता दहिया ने पुलिस फोर्स को संग लेकर नूरपुर क्षेत्र के शहीद स्मारक के पास नाकेबंदी करते हुए चेकिंग की। रात में साढ़े 11 बजे तक यह अभियान चला। इसके बाद रात में 12 बजे से दो बजे तक अभियान चलाकर 53 वारंटी और दो वांछित गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed