{"_id":"63334649f89b8a0f1c5ed23f","slug":"police-ran-on-the-rumor-of-aditya-coming-to-the-village-bijnor-news-mrt6071769131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य के गांव में आने की अफवाह पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य के गांव में आने की अफवाह पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। आदित्य के परिवार में हुए एक कार्यक्रम में उसके आने की अफवाह पर एसओजी व पुलिस ने गांव पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मात्र अफवाह होने की जानकारी होने पर राहत की सांस ली। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आदित्य को तलाश नहीं कर सकी है। जबकि डीजीपी ने आदित्य पर ढाई लाख रुपये का ईनाम भी रख दिया है।
पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर 23 अगस्त को थाना शिवालाकला के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद से कुख्यात आदित्य राणा के गांव राणानांगला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। आदित्य की तलाश में जैसे जैसे दिन बढ़ते गए, वैसे-वैसे ही पुलिस द्वारा आदित्य पर ईनाम भी बढ़ता गया। आदित्य की कोई भी सूचना देने पर अब डीजीपी ने ढ़ाई लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है।
सोमवार की देर शाम एसओजी टीम को सूचना मिली कि आदित्य राणा परिवार में जन्मे एक बच्चे के कार्यक्रम में शामिल होने गांव राणानंगला आया था, जिस पर एसओजी टीम व पुलिस ने गांव पहुंच कर परिजनों से कई घंटे पूछताछ की। बाद में पता चला कि आदित्य राणा के गांव आने की खबर अफवाह है, जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य राणा के गांव में पुलिस फोर्स 24 घंटे तैनात है। आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। गांव आने की सूचना अफवाह है।