{"_id":"5f528ca08ebc3e613f0d2c71","slug":"police-involved-in-a-case-of-murder-or-suicide-bijnor-news-mrt4996871157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी युवक की मौत
विज्ञापन
हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
नहटौर। घर के बाहर आकर बैठे एक 18 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत होने पर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की हैं। आत्महत्या के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
गांव गिलाड़ी निवासी ब्रजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उसका पुत्र रजनीश (18) घर के पास ही एक बंद मकान के दरवाजे पर लगी सीमेंट की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसे गोली लगी थी। घायल अवस्था में उसे नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बिजनौर रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 315 बोर का तमंचा पुलिस को मौके से मिल गया। मृतक के बड़े भाई ने आत्महत्या की बात कही हैं। युवक की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के पास पड़े खून को पानी डालकर साफ करने की बात भी सामने आ रही है। कोतवाल सत्य प्रकाश ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।