{"_id":"6249ea7eaba2c56c6f2c4832","slug":"police-exercise-caution-in-land-dispute-bijnor-news-mrt5830472132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनों के विवाद में पुलिस बरते सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनों के विवाद में पुलिस बरते सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनों के विवाद में पुलिस बरते सतर्कता
बिजनौर। जमीनों के विवाद में पुलिस को सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसे विवादों की रिपोर्ट तैयार कर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजी जाएं। यह निर्देश एसपी ने अपराध समीक्षा की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने महिलाओं अपराधों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मलेन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी ने घटनाओं एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही जरूरी है। शातिर अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई करने के लिए कहा। अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सतर्कता का निरीक्षण किया जाए। आगामी त्योहार नवरात्रि, माह-रमजान, ईद पर सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया गया। इस दौरान एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत सभी सीओ और समस्त प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।