{"_id":"58daab814f1c1b9b7663db87","slug":"police-encroachments-by-running-a-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अभियान चला कर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अभियान चला कर हटवाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पुलिस ने मंगलवार की शाम पीएसी के साथ बिजनौर शहर में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने एसआरएस मॉल पर चेकिंग अभियान भी चलाया। चेकिंग अभियान से लोगों में खलबली मची रही।
एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव व शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम की अगुवाई में मंगलवार की शाम पुलिस ने पीएसी के साथ सिविल लाइन, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, जामा मस्जिद, मोहल्ला चाहशीरी में अतिक्रमण हटवाया। पुलिस के अतिक्रमण हटवाने से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस वापस सिविल लाइन होती हुई एसआरएस मॉल पहुंची और वहां चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों के अलावा राहगीरों के बैग आदि भी चेक किए। बैग की चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ भी गलत सामान नहीं मिला। एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।