{"_id":"664d032ed4004193e4069e94","slug":"police-empty-handed-in-arrest-of-firecracker-factory-owner-and-contractor-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-124063-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पटाखा फैक्टरी मालिक और ठेकेदार की गिरफ्तारी में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पटाखा फैक्टरी मालिक और ठेकेदार की गिरफ्तारी में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
-दो युवकों की हो चुकी है मौत, तीसरे की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
झालू। गंगोड़ा रोड पर हसनपुर काजी के जंगलों में संचालित पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के कारण दो युवकों की मौत हो चुकी है, तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इस मामले में फैक्टरी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, मगर इनकी गिरफ्तारी में पुलिस खाली हाथ है। मंगलवार को हल्दौर पुलिस ने फैक्टरी मालिक और ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश देने का दावा किया। मगर, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
बता दें कि गंगोड़ा रोड पर स्थित पटाखा फैक्टरी में बारूद में घर्षण होने से आग लग गई थी। इसके बाद तेज धमाका हुआ। धमाके की गूंज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई दी थी। धमाके में अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार की देर रात्रि को मेरठ में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान चिंकू की भी मौत हो गई थी। तीसरे युवक रजत की हालात नाजुक बताई जा रही है। उसका उपचार दिल्ली में निजी अस्पताल में चल रहा है।
मृतक के भाई सोहित ने फैक्टरी मालिक अम्बर अब्बास और फैक्टरी संचालित करने वाले ठेकेदार शानू के खिलाफ हल्दौर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। उधर, पुलिस ने फैक्टरी पटाखे और अन्य सामान बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है की फरार आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।