फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police deployed in village Hamanangali after stone pelting, fighting

बिजनौर: पथराव, मारपीट के बाद गांव हामानंगली में पुलिस तैनात

Fri, 10 Feb 2023 09:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Police deployed in village Hamanangali after stone pelting, fighting
- पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 लोगों को मुचलका पाबंद के नोटिस जारी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। गांव हामानंगली में पुराने विवाद को लेकर बुधवार रात दो वर्गाें के बीच हुई मारपीट व पथराव के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12-12 लोगों को मुचलका पाबंद करने के नोटिस जारी किए हैं।
गांव में एक वर्ग की 16 वर्षीय छात्रा व दूसरे वर्ग के छात्र को कांठ कोचिंग सेंटर से आते समय 4 फरवरी को गांव के किसी व्यक्ति ने बात करते हुए देख लिया था। जिस पर 6 फरवरी को कांठ में छात्र के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की थी। उसी विवाद को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें महावीर पुत्र श्यामसिंह, पप्पू पुत्र श्यामलाल, मदन सिंह पुत्र श्याम सिंह व दूसरे पक्ष के हसारत (62) पुत्र जमील घायल हो गए थे। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने चंद्रपाल पुत्र श्याम सिंह की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। रात में ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। थाना प्रभारी राजीव चौधरी का कहना है कि एक पक्ष के महावीर, विशाल, दयाराम, होशराम, अनिकेत, अंकित, सोनू, जीतू, आलोक, मदन, नरेश, जीतू कुमार व दूसरे पक्ष के रिफाकत, अफसर, मौसम, जहीर, तौहीद, हाशिम, वरिश, शारिक, सैफुल, फ़किद, संसार व अब्बास को मुचलका पाबंद किए जाने के नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed