फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police closed the market

उत्तर प्रदेश के सभी जिले 27 तक लॉक डाउन

Tue, 24 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police closed the market
पुलिस ने कराया बाजार बंद
विज्ञापन

मंडावर। कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को 27 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है। मंडावर और चंदक में पुलिस ने बाजार, दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने पूरा जिला लॉकडाउन कर दिया। दोपहर बाद पुलिस ने सड़कों और बाजारों में गश्त लगाकर प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया। लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों से घर में ही रहने की अपील की। हांलाकि फल-सब्जी, मेडिकल स्टोर और किराना की दुकान खुली रहेंगी। बाहरी लोगों का नगर में प्रवेश पूरी तहर से बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बिजनौर-उत्तराखंड को जोड़ने वाला बालावाली बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया सभी दुकानदारों को अगले निर्देश तक दुकानें बंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed