फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police caught two vehicle thieves including nine bikes

पुलिस ने नौ बाइकों सहित दो वाहन चोर पकड़ेे

Mon, 13 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught two vehicle thieves including nine bikes
पुलिस ने नौ बाइकों सहित दो वाहन चोर पकड़ेे
विज्ञापन

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर चोरी की नौ बाइकों व अवैध हथियारों सहित दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर दो आरोपियों को नगर के मोहल्ला जुलाहान से गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम ने मोहल्ला जुलाहान में एक बंद पड़े निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर पुलिस ने थाना नहटौर के मोहल्ला मीरा की सराय निवासी नाजिम व थाना धामपुर गांव ढक्का कर्मचंद निवासी आलोक को चोरी की नौ बाइकों, दो चाकू, बाइकों की फर्जी आरसी, इंश्योरेंस सहित अन्य दस्तावेजों के साथ दबोचा। नौ बाइकों में पांच बुलेट व चार बाइक हैं। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक चोरी करके उनकी नंबर प्लेट, इंजन नंबर व चेचिस नंबर बदल दिए थे और फर्जी आरसी व अन्य कागजात बनवाकर हापुड़ निवासी नफीस नाम के व्यक्ति को बेचने वाले थे। छापा मारने वालों में कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा व स्वाट टीम प्रभारी कांति प्रसाद शर्मा सहित कई पुलिस कर्मियों सम्मलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed