{"_id":"6362af001c47f155e519fa73","slug":"police-caught-two-prizes-running-away-in-canter-theft-bijnor-news-mrt611927494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कैंटर चोरी में फरार चल रहे दो इनामी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कैंटर चोरी में फरार चल रहे दो इनामी दबोचे
विज्ञापन

अफजलगढ़। पुलिस ने कैंटर चोरी के मामले में वांछित चल रहे 15-15 हजार रुपये के दो इनामी अंतर राज्यीय बदमाशों को धर दबोचा है। इनके खिलाफ दिल्ली और यूपी के कई जिलों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह भूतपुरी तिराहे से कैंटर गाड़ी के चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों सम्भल जिले के चौखूनी नखाशा निवासी अशोक कुमार पुत्र मदन सिंह और अमरोहा जिले के चौधरपुर डिडोली निवासी रिजवान पुत्र मुन्नु को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित है। ये दिल्ली के कबीर नगर, मयूर विहार, आजादपुर मंडी, उत्तम बिहार, सीमापुरी ओर गाजियाबाद से छोटी कारें, मथुरा,कानपुर, उन्नाव , शाहजहांपुर, बहराइच, बिजनौर, एटा, खुर्जा , सिकरी, आगरा, लखनऊ तथा मैनपुरी आदि से डीसीएम, कैंटर, पिकअप गाड़ी चोरी के मामलों में लिप्त रहे हैं। दोनों आरोपियों पर अफजलगढ़, अमरोहा, संभल सहित अन्य थानों में करीब एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।