{"_id":"6248987358db9259bc2308b2","slug":"police-caught-two-more-killers-in-devendra-murder-case-bijnor-news-mrt5829187116","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र हत्याकांड में दो और हत्यारोपी पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र हत्याकांड में दो और हत्यारोपी पुलिस ने पकड़े
विज्ञापन

बिजनौर। राशन डीलर देवेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने पचास पचास हजार के दो और इनामी आरोपियों को दबोच लिया है। नामजद किए गए सभी पांचों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस आरोपपत्र तैयार करने में जुट गई है।
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को इनामी वांछित आरोपी नवनीत पुत्र रामबहादुर और अहसास पुत्र मनोज निवासीगण स्वाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे और एक चार कारतूस बरामद हुए हैं। इसी मामले में बृहस्पतिवार को रामबहादुर पुत्र सुखनंदन निवासी स्वाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। गांव स्वाहेड़ी में सोमवार को महड़ा को लेकर राशन डीलर देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक देवेंद्र के बेटे मोहित और अतुल इस संघर्ष में घायल हुए। हत्या में रामबहादुर, पिंकू, विपुल, नवनीत और अहसास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई। पुलिस विपुल और पिंकू को शुरुआत में ही गिरफ्तार कर जे ल भेज चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि हत्याकांड में वांछित चल रहे इनामी दो वांछित पकड़ लिए गए हैं।