फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police are helpless in front of attackers

हमलावरों के सामने बेबस रही पुलिस

Sun, 18 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में गांव पेद्दा में पुलिस के सामने गोलीबारी होती रही और पुलिस बेबस देखती रही। गजब तो यह रहा कि पुलिस हवाई फायरिंग तक नहीं दे पाई। पुलिसकर्मी गोलीबारी के बीच अपना वाहन छोड़कर भाग गए। यही वजह रही कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से भाग गए। बाद में गांव में पहुंची पुलिस हाथ मलती रह गई। गांव पेद्दा में शुक्रवार को हुई घटना के दौरान सूचना मिलने पर शहर कोतवाली में तैनात दरोगा अनुराग चौधरी, सिपाही रविंद्र व एक होमगार्ड के साथ कार से गांव में पहुंच गए। गांव में उस समय मारकाट का खेल खुलेआम हो रहा था। गांव में पहुंची पुलिस बेबस बनकर सारे नजारे को देखती रही। पुलिस ने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि पुलिस ने हवाई फायरिंग तक नहीं दिया। कातिल खूनी खेल खेलते रहे। गोलीबारी के दौरान ही पुलिस वाले अपनी गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। गोलीबारी के बाद आरोपियों ने दूसरे पक्ष के घरों में घुसकर मारपीट और दुकान में आगजनी की। अगर पुलिसवाले मौके पर रुके रहते तो हमलावरों के हौसले इतने बुलंद न होते। पुलिस अपनी जिम्मेदारी का पूरे ढंग से निर्वहन नहीं कर पाई। गांव में जब बाकी पुलिस पहुंची तो हमलावर आराम से निकल गए। पुलिस के निकम्मेपन की तो तब हद हो गई जब एक आरोपी पुलिस के सामने ही 50 कदम की दूरी से बाइक से भाग निकला। पूरी घटना में पुलिस के रोल को देखकर लगा कि पुलिस अपनी ड्यूटी की पूरी तरह से जिम्मेदारी नहीं निभा पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed