{"_id":"57f3ff144f1c1bcd4e26fc05","slug":"police-and-clashes-in-hopes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आैर आशाओं में हुई झड़प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आैर आशाओं में हुई झड़प
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
धामपुर पीएचसी में आशाओं को सीएम का पुतला फूंकने से रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में आशा बहू कल्याण समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर पीएचसी परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की।
पुलिस ने आशाओं की रणनीति को विफल कर दिया। पुलिस आशाओं को हिदायत देकर पुतला छीनकर ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से आशाओं में उबाल आ गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन और प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई का एलान करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
मंगलवार को पीएचसी परिसर में आंदोलनरत आशाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की।
पुलिस ने उनकी इस मंशा को विफल कर दिया। पुलिस आशाओं को हिदायत देते हुए पुतला छीनकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि यदि पुतला फूंकने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस की आशाओं से तीखी नोकझोंक हुई। आशाओं ने चेताया कि यदि सरकार ने अपनी हठधर्मिता तोड़ते हुए उनकी मांग पूरी नहीं की, तो वह सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभाग नहीं करेंगी। आंदोलनरत आशाओं ने सरकार से एक मुश्त वेतन दिलाने, आदि मांग की। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में विनीता, शांति, लक्ष्मी, मधुवाला, कविता, सुमित्रा आदि मौजूद रहीं। उधर, बिजनौर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक पर आशाओं ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से गीता देवी को चंदक का अध्यक्ष बनाया गया। मंगलवार को पीएचसी चंदक पर आशाओं ने एक बैठक का आयोजन किया। गीता देवी का अध्यक्ष, अंजू का महामंत्री, रजनी को कोषाध्यक्ष, रेशमा देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जय देवी और शकुंतला को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सरोज को वरिष्ठ उपमंत्री, रेनू को प्रचार मंत्री, सीमा का सर्वसम्मति से सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया।