फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poets tied the knot with patriotic compositions

वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी आयोजित

Wed, 26 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Poets tied the knot with patriotic compositions
नजीबाबाद - रश्मि अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने देश की एकता और अखंडता जैसे गंभीर विषयों पर रचनाएं सुनाकर लोगों को एकता के सूत्र में बांधा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम देश के नाम विषय पर आयोजित काव्य संगोष्ठी का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम में रश्मि अग्रवाल ने सुनो सुनो ए देश के दुश्मन, भारत मां को नमन करो.., अर्चना चौहान ने मेरा देश मेरा गौरव है.., सविता वर्मा ने दिल वतन का जान वतन की.., रेखा डोलिया ने गणतंत्र, लोकतंत्र, प्रजातंत्र हमारे देश का मूलमंत्र.., अंजलि गोयल ने वतन के लिए जीते, वतन के लिए मरते.., ज्योत्सना भारती ने ऐ वतन के लाडले, ऐ वतन के बांकूरो.., सुमन चौधरी ने देश प्रेम बन लहू धमनियों में बहना चाहिए.., मनु श्वेता ने सारे जहां में सबसे प्यारा हिंदुस्तान.., डॉ. अंजू बंसल ने कलम आज उनकी जय बोल.., डॉ. वर्षा अग्रवाल ने आजादी के मतवालों को मिली आजादी संविधान की.., नीतू अग्रवाल ने देश के वीरों को शत शत नमन.. आदि रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी में रचना शास्त्री, शिवानी अग्रवाल, हिमानी भारद्वाज, मिथलेश सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, मीरा मित्तल आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद - नीतू अग्रवाल।

नजीबाबाद - नीतू अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed