फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PM relief fund in the amount of two million sent

पीएम रिलीफ फंड में दो लाख की रकम भेजी

Tue, 27 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में अक्षर संस्था की ओर से संचालित एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम अभियान के तहत पीएम राहत कोष में दो लाख 20.500 रुपये भेजे गए। मुख्य अतिथि खनन मंत्री मूलचंद चौहान ने यह राशि एसडीएम धामपुर को सौपी। 
विज्ञापन

एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मूलचंद चौहान ने वर्ष  दो हजार से वर्ष 2016 तक अपने सभी परिवार को जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया। मंचासीन अतिथि पालिकाध्यक्ष शेरकोट कमरूल इस्लाम और हाइडिल के एक्सईएन हरीश चौधरी ने भी अभियान की पूर्ण अवधि तक सपरिवार सदस्य बनने की घोषणा की। डीडीसी कॉलेज के संस्थापक जगदीश चंद चौहान एवं एसडीएम ने अक्षर और एक-एक रुपये की शक्ति और सुपरिणाम के विस्तार पर चर्चा की। शायर एजाज धामपुरी ने अभियान की थीम सांग ( एक रुपया बचाना) प्रस्तुत किया। शायर नसीम सलमानी ने गजल पेश की। बाल संगीतकार शौर्य सिंह  ने सिंथेसाइजर पर धुन और स्वर गीत प्रस्तुत किए। संस्था ने तीनों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।  संस्था की ओर से नगर के विशिष्ट लोगों को अक्षर सम्मान से नवाजा गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना ने की। संचालन सत्यराज ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत अग्रवाल, विजय गुप्ता, डॉ. लोकेंद्र सिंह,  डॉ. एनपी सिंह, बाईपी सिंह, राकेश  चौधरी, विक्रम राणा और सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed