{"_id":"612bc5898ebc3e6ed2137ebc","slug":"pledge-to-protect-the-environment-nazibabad-news-mrt5539245173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
नजीबाबाद के रेलवे परिसर में पर्यावरण संगोष्ठी में भाग लेते स्वयंसेवी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
नजीबाबाद। जलाधिकार फाउंडेशन और नमो फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण पद यात्रा के माध्यम से नागरिकों को वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। फाउंडेशन की ओर से पेड़-पौधों के संरक्षण के साथ वृहद पौधारोपण के लिए भी समाज को जागरुक किया गया।
जलाधिकार फाउंडेशन और नमो फाउंडेशन ने मेरठ प्रांत के निर्देशन में चलाई जा रही पर्यावरण संरक्षण पद यात्रा रविवार को सवेरे नगर में निकाली। पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, मनोज कुमार, पवन कुमार, सूर्यांश, संजीव कुमार, कृष्ण अवतार, मुकुल रंजन, अंकुर, कोमल, देवेश, मनीष सैनी, अस्मित के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण पद यात्रा निकाली गई।
पूर्व सैनिकों के निर्देशन में निकाली गई पर्यावरण जागरुकता पद यात्रा में वृक्षों का दोहन रोकने, रोपित किए जाने वाले पौधों की देखभाल करने के लिए समाज को जागरुक किया गया। पद यात्रा के दौरान औषधीय और बहुवर्षीय पौधों के साथ फलदार पौधे रोपित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पद यात्रा रेलवे स्टेशन शिव मंदिर परिसर पहुंची। पद यात्रा के समापन पर आयोजित हवन-यज्ञ में पर्यावरण संरक्षण के लिए दायित्वों का निर्वाह करने के संकल्प के साथ पंडित चेतन, अनुज, कृष्ण अवतार के निर्देशन में आहुतियां दी गईं।

नजीबाबाद के रेलवे परिसर में पर्यावरण संगोष्ठी में भाग लेते फाउंडेशन के सदस्य।- फोटो : NAZIBABAD