फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pleasant journey from bullock cart to train

बैलगाड़ी से ट्रेन तक का सुहाना सफर

Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pleasant journey from bullock cart to train
बिजनौर। जनपद के लोगों को दिल्ली और लखनऊ जाने के लिए पिछले 34 वर्षों में बिजनौर के हिस्से में दो एक्सप्रेस ट्रेनें आई हैं। इससे जनपद के लोगों की प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली जाने में आसानी हुई है। जानकारों का कहना है कि वर्ष 1980 के आसपास बस सेवा शुरू हुई थी। मुरादाबाद से बिजनौर आने वाली बसें वाया अमरोहा होकर आती थीं, लेकिन अब परिवहन व्यवस्था में काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन

ग्राम भागैन निवासी बुजुर्ग राजपाल सिंह का कहना है कि 1970 में पढ़ाई के दौरान वे बैलगाड़ी से जाया करते थे। वर्ष 1980 में सुधार आया बसों में। अब तो काफी बेहतर है। वाया अमरोहा मुरादाबाद से बस आती थीं। सबसे पहले केवल मुरादाबाद से गजरौला के लिए इक्का-दुक्का बसें ही जाती थी। फिर नजीबाबाद से बिजनौर-गजरौला और मुरादाबाद ट्रेन शुरू हुईं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहित्य विहार निवासी शशिमोहन शर्मा ने बताया कि 1995 में लखनऊ के लिए और 2004 में दिल्ली जाने के लिए गढ़वाल एक्सप्रेस का तोहफा मिला। इससे पूर्व यहां पर केवल मसूरी एक्सप्रेस ही चलती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और लखनऊ के लिए कम से कम दो-दो ट्रेनें और बढ़नी चाहिए। इसके अलावा हावड़ा और मुंबई के लिए भी बिजनौर से सीधी ट्रेन की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी डा. सुभाष शर्मा बताते हैं कि जब से हॉट मिक्स सड़कें बननी शुरू हुईं हैं, तब से बिजनौर के लोगों का विभिन्न स्थानों के लिए आवागमन बढ़ा है। वर्तमान में करीब करीब सभी गांव और कस्बे जिला मुख्यालय से जुड़ गए हैं। इससे परिवहन में क्रांति का सूत्रपात हुआ है। जगह-जगह बाइपास मार्ग बनने से यात्रा में समय कम लगने के साथ ही यात्रा आरामदायक भी हो गई है। अब अच्छी और लग्जरी बसें भी बिजनौर में ही यात्रियों को उपलब्ध होने लगी हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के एमडी रहे कमल टावरी ने रोडवेज बस सेवा में काफी सुधार किया। उन्होंने बिजनौर में भी काफी सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed