बिजनौर। विवेक विश्वविद्यालय में बुधवार को नेशनल स्पीड हैंडबाल चैंपियनशिप का आगाज किया। छात्रा तन्वी, अक्षी, जिया, हिमांशु, सुमित एवं करुणा ने श्री गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। प्रथम दिन पुरुष वर्ग मैच छत्तीसगढ़ एवं विवेक विश्वविद्यालय एकेडमी की टीम में हुआ। विवेक विश्वविद्यालय की टीम ने छत्तीसगढ़ को 24-10 से हरा दिया।
दूसरा मैच केरला एवं उत्तर प्रदेश के बीच हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने केरला को 19-6 से हरा कर मैच जीत लिया। महिला वर्ग मैच में गोपी एकेडमी एवं हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश ने गोपी एकेडमी को 20-3 से हराकर जीत अपने नाम की। प्रथम दिन का अंतिम मैच में राजस्थान ने उत्तराखंड टीम को 12- 5 से हराया। प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीम ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी कुनाल रस्तौगी, स्पीड हैडबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह, सचिव विवेक गिरि, संस्थापक सदस्य पप्पल गोस्वामी, विश्वविद्यालय के चांसलर अमित गोयल, प्रोचांसलर दीपक मित्तल, कुलसचिव डाॅ. हितेश शर्मा आदि द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अमित गोयल ने सभी टीमों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. निधि शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के कीड़ाधिकारी डाॅ. मुकुल कुमार, डाॅ. राजीव चैधरी, डॉ. दीप्ती डिमरी, डाॅ. एसके त्यागी, डाॅ. सर्वेश शीतल, डा सौरभ शर्मा आदि का सहयोग रहा।

जीत की जद्दोजहद... बिजनौर में विवेक यूनिवर्सिटी में चल रही हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल करने के