{"_id":"588b94604f1c1b5c02cf717a","slug":"players-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राष्ट्रीय खेल हॉकी की अंतर विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में टीम भेजने के लिए एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के पास संसाधन नहीं है। टीम में चयनित वर्धमान कॉलेज की खिलाड़ियों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए इसकी शिकायत करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है।
छात्राओं ने राज्यपाल को प्रेषित पत्र में बताया कि फरवरी में अंतर विश्वविद्यालय की बालिका हॉकी प्रतियोगिता होनी है। प्रतियोगिता के लिए एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में से 16 खिलाड़ी वर्धमान कॉलेज की हैं।
उनको 15 जनवरी को बताया गया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम प्रतिभाग नहीं करेगी। उन्होंने इसके बारे में क्रीड़ा सचिव को बताया तो क्रीड़ा सचिव ने खिलाड़ियों को फिर से चुनकर 25 जनवरी को फिर से बुलाया।
विज्ञापन
25 जनवरी को भी ट्रायल हुआ। इस दौरान क्रीड़ा सचिव भी वहां रहे। बाद में फोन पर उनको बताया गया कि विश्वविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी। खिलाड़ियों का कैंप कराने के लिए विश्वविद्यालय के पास जगह नहीं है। छात्राओं ललिता, नजमी, शिल्पी, किरन, खुशबू, मोनिका, शिल्पी चौधरी, ज्योति, रूपा, करिश्मा ने बताया कि वे सब राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने से उनको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग न लेने से उनका मनोबल टूटेगा। खिलाड़ियों ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप देने की मांग की है।