फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Plage submerged due to flowing canal water in Kho river

नहर का पानी खो नदी में डायवर्ट करने से डूबी पालेज

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plage submerged due to flowing canal water in Kho river
शेरकोट। पोषक नहर का पानी खो नदी में डायवर्ट किए जाने से हजारों बीघा पलेज की फसल बर्बाद हो गई। पलेज पानी में डूब जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल पोषक नहर को बंद करने के लिए पानी खो नदी में छोड़ना पड़ा। तीन दिन पहले नहर में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका में उसकी तलाश के लिए नहर का पानी खो नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

शेरकोट में खो नदी के बैराज से पोषक नहर सिंचाई के लिए निकलती है। इस पोषक नहर में पानी बह रहा था। शनिवार शाम से अधिकारियों ने व्यक्ति को खोजने के लिए पोषक नहर को बंद कराया। ऐसे मेें नहर में जाने वाले पानी को रोकने के बाद खो नदी में प्रवाहित कर दिया गया। खो नदी के किनारे किसानों ने पलेज लगा रखी है। अचानक आए पानी से किसानों को अपने खीरे, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा और अन्य सब्जी तोड़ने को मौका नहीं मिल पाया और फसल बर्बाद हो गई। शेरकोट से लेकर खो नदी हादकपुर, पालकी एमन, तिपरजोत, सिपाहियोवाला जाकर रामगंगा में मिल जाती है। कई लोगों ने पलेज लगा रखी है। अबरार, बंटी सैनी, नरपाल सैनी का कहना है कि उनका कई क्विंटल खीरा पानी के तेज प्रवाह में बह गया। खरबूजे और तरबूज की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसा ही इकरामुद्दीन, सुवराती, नरेश कुमार का भी कहना है।
विज्ञापन

नहर में जारी है धर्मेंद्र की तलाश
तीन दिन पहले लापता मोहल्ला तैयब सराय निवासी धर्मेंद्र सैनी (48) की पोषक नहर में डूबने की आशंका है। उसकी चप्पल नहर के पास मिल थी। धर्मेंद्र सैनी का रविवार को अभी तक पता नहीं लग सका है। गोताखोरों की मदद से तलाशने का प्रयास जारी है। बैराज का पानी नहर में जाने से रोकने के बाद तलाश में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed