{"_id":"660b00c7788a35344006b0b4","slug":"pilgrims-bus-returning-from-majlis-falls-into-pit-eight-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-121586-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मजलिस से लौट रही जायरीनों की बस गड्ढे में गिरी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मजलिस से लौट रही जायरीनों की बस गड्ढे में गिरी, आठ घायल
विज्ञापन
बिजनौर। मजलिस से लौट रही जायरीन की बस बैराज रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
सोमवार सुबह जायरीन रायपुर सादात जोगीरम्पुरी दरगाह से मेला समाप्त होने के बाद बस से अपने घर सिकंदरपुर चरथावल मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही बस बैराज के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में आमिर फातिमा पत्नी नवाब हैद, मोहम्मद फातिर पुत्र औसत अली, अब्बास रजा पुत्र नाहिद हुसैन, नवाब हैद पुत्र हुसैन, अरशद पुत्र गुलाम नबी, रुखसार पत्नी भूरा, इकरा पुत्री हसन रजा, गुलफसा पुत्री नवाब निवासी सिकंदरपुर, थाना चरथावल मुजफ्फरनगर घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। अरशद की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार कर चिकित्सकों ने घर भेज दिया।