फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Picket for transformer at power house for second day

बिजली घर पर ट्रांसफार्मर के लिए दूसरे दिन भी धरना

Tue, 07 Jul 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Picket for transformer at power house for second day
बिजनौर में पीली चौकी बिजली घर पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
बिजली घर पर ट्रांसफार्मर के लिए दूसरे दिन भी धरना
विज्ञापन

बिजनौर। पीलीचौकी स्थित बिजलीघर पर फूंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए दिसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि दस एमवीए का ट्रांसफार्मर बिजलीघर पर आने तक धरना जारी रहेगा। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों की जितनी बिजली काटी गई है उतना बिल भी माफ होना चाहिए। बिजली की बढ़ी दरों को वापस ले। महासचिव वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी तुरंत वापस ले और किसानों को ब्याज सहित गन्ना भुगतान दिलाए। जिला प्रभारी राजपाल भगत सिंह ने कहा कि अगर कोई किसान नेता किसानों की आवाज उठाने की कोशिश करता है तो प्रशासन उसके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवाने शुरू कर देता है। शासन, प्रशासन का ये रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में ओमराज सिंह राठी, राकेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, गोविंदा, यशपाल सिंह, मोहम्मद वाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed