फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Physicians and other Corona warriors should be encouraged: Dr. Nair

चिकित्सकों और अन्य कोरोना वारियर्स का करें उत्साहवर्धन : डा. नायर

Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Physicians and other Corona warriors should be encouraged: Dr. Nair
चिकित्सकों और अन्य कोरोना वरियर्स का करें उत्साहवर्धन : डा. नायर
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी को मात देने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना अनिवार्य है। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर के अनुसार कोरोना अदृश्य शत्रु बनकर उभरा है। कभी भी किसी पर भी आक्रमण कर सकता है। सावधानी और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर इसे हराया जा सकता है।
जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए फेसबुक पेज फाइट कोरोना पर नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर ने फाइट कोरोना के फॉलोअर्स को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्होंने फॉलोअर्स के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए दिन में कम से कम 15 से 20 बार साबुन से करीब 30 सेकेंड तक हाथ धोना बेहद ही जरूरी है। हर व्यक्ति को एक दूसरे से कम से कम डेढ़ से दो मीटर की दूरी बनाकर रखें। अपने घरों से बाहर न निकलें। बहुत ज्यादा आवश्यकता हो तो घर से बाहर निकलते समय मास्क, गमछा, रुमाल, दुपट्टा आदि मुंह पर बांधकर ही निकलें। कोरोना को हराने के लिए चिकित्सकों और पूरी टीम का उत्साहवर्धन करें, न कि उनके साथ अभद्रता। जिससे कोरोना वरियर्स पूरी निष्ठा और आत्मबल के साथ कार्य कर सकें।
विज्ञापन

जमातियों को दूध पहुंचाने वाले दूधिया को कराया क्वारंटीन
गंज दारानगर। गंज निवासी दूधिया रियासत गांव पुरहा की मस्जिद में आए जमातियों को मस्जिद में जाकर दूध सप्लाई करता था। दो जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर दूधिया को भी 108 एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसे क्वारंटीन कराया है। गंज चौकी इंचार्ज ललित कुमार शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को ये जमाती पुरहा की मस्जिद में आए थे। तब से वे जमाती यहीं पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed