फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Photos of three suspects released

तीन संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो जारी

Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Photos of three suspects released
नगीना पुलिस द्वारा लूट की घटना के मामले में सीसीटीवी कैमरे में कैद तीन संदिग्ध। - फोटो : BIJNOR
तीन संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो जारी
विज्ञापन

नगीना। नगीना में बुधवार दोपहर नगीना-काला खेड़ी मार्ग पर बैंक मित्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि नगीना पुलिस ने प्रथम दृष्टया सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो जारी कर उन्हें ही घटना का आरोपी माना है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़ित शादाब ने पुलिस को बताया था कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हुए थे। पुलिस ने घटना मार्ग पर कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक जगह 3 युवक एक मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि घटना को अंजाम संभवत इन्हीं लोगों ने दिया होगा। उनका कहना है कि पुलिस घटना को खोलने के लिए पूरी गंभीरता से लगी हुई है तथा घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाली गयी है। सीसीटीवी फुटेज से सम्बन्धित संदिग्धों के बारे में यदि किसी के पास कोई जानकारी हो तो अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) - 9454401026, क्षेत्राधिकारी नगीना - 9454401535 या प्रभारी निरीक्षक, थाना नगीना - 9454403136 को बताया जा सकता है। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed