फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pharmacist Day celebrated with pomp, usefulness explained

Bijnor News: धूमधाम से मनाया फार्मासिस्ट दिवस, बताई उपयोगिता

Wed, 25 Sep 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist Day celebrated with pomp, usefulness explained
-डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित किए कार्यक्रम
विज्ञापन

-विवेक कॉलेज में भी आयोजित कराई गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेडिकल अस्पताल में फार्मासिस्ट का मरीज के प्रति नजरिया और दवाइयों देने के बारे में जानकारी दी। साथ ही फार्मासिस्ट के योगदान के बारे में बताया।

यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से रैली निकाली गई।शुभारंभ मेडिकल अस्पताल से एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने किया। इसके बाद फार्मासिस्ट सम्मेलन में डॉ. पंकज त्यागी, डाॅ. विभु शर्मा, डॉ. नवनेश कोठारी, अक्षय गोयल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएफओ ज्ञान सिंह, औषधि निरीक्षक उमेश भारती, डॉ. पंकज भारद्वाज, डॉ. अंकित कुमार सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष तुषार वशिष्ठ, प्रदेश संगठन मंत्री ओमेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 15 लोग रक्तदान कर महादानी बने। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने केक काटकर फार्मासिस्टों को बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश रवि, संरक्षक गजेंद्र कुमार शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार अमोली, अशोक भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर प्रदर्शनी में दिव्या व मिनाक्षी रही प्रथम
विवेक कॉलेज के फार्मेसी विभाग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रर्दशनी, मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रदर्शनी में दिव्या राजपूत एवं मिनाक्षी प्रथम रहीं। मौखिक प्रतियोगिता में सना अलताफ ने सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति का खिताब जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, प्राचार्य डॉ. सौरभ शर्मा ने किया।


रंगोली प्रतियोगिता में अंबरीना रही प्रथम
बिजनौर। आरवीआईटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, रंगोली, मॉडल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ओरल प्रेजेंटेशन क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में अंबरीना, पोस्टर प्रेजेंटेशन में हिव्जा, मॉडल प्रेजेंटेशन में समीर, ओरल प्रेजेंटेशन में जीशान खान ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर प्रबंधक निदेशक सन्नी देशवाल, निदेशक डॉ. हितेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। विवेकानंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी दरबाड़ा में छात्र छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, ड्रामा, प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष कुमार एवं संचालन निशा व महवसी त्यागी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य शिवेंद्र कुमार अग्रवाल, कहकशा, जावेद, जीनत परवीन, खलील उर रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed