{"_id":"68d04dc6f53edc55cf0f8ac5","slug":"petrol-pump-manager-shot-by-miscreants-seriously-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-160753-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेट्रोल पंप के मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेट्रोल पंप के मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर घायल
Mon, 22 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बालावाली स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर योगेंद्र शर्मा निवासी गांव रतनपुरी को तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए योगेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस वारदात को शनिवार की रात करीब 12 बजे बुलेट बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। बताया गया कि मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरी निवासी योगेंद्र शर्मा देर रात बालावाली से पेट्रोल पंप स्वामी को बाइक से बिजनौर छोड़ने के लिए आए। पेट्रोल पंप स्वामी को उनके घर छोड़ने के बाद अपने गांव वापस जाने के लिए निकले। बिजनौर बाईपास मार्ग पर पहुंचे तो बुलेट पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में घायल योगेंद्र शर्मा की पत्नी वर्षा ने गांव के ही तरुण और मंगल तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी ने बताया कि केस में नामजद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।