फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Permission sought for general public to visit Ramganga Dam

Bijnor News: रामगंगा बांध पर आम जनता को मिले भ्रमण की अनुमति

Thu, 08 Jun 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Permission sought for general public to visit Ramganga Dam
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम पौड़ी को सौंपा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामगंगा बांध पर आम जनता को भ्रमण की अनुमति देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए जिला अधिकारी पौड़ी को पत्र सौंपा है।

रामगंगा बांध परियोजना के बांधों पर आम जनता को भ्रमण की अनुमति नहीं है। बांध पर केवल परियोजना पर कार्य करने वाले कर्मियों व उनके परिवारों को ही जाने की अनुमति सिंचाई विभाग दे रहा है। आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष परशुराम ने बताया कि पार्टी की ओर से जनहित में जिला अधिकारी पौड़ी को पत्र लिखकर पूर्व के वर्षों के समान ही अनुमति दिए जाने की मांग की गई है। उधर, बांध के ईई ब्रजेश कुमार का कहना है कि विभागीय नियमों के अनुसार बांध पर भ्रमण की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन



नियुक्त नहीं अनुमति देने वाला अधिकारी
रामगंगा बांध परियोजना के बांधों पर भ्रमण के लिए सुरक्षा विभाग के पुलिसउपाधीक्षक के कार्यालय से नागरिकों को अनुमति दी जाती थी। उत्तर प्रदेश विभाजन के बाद से कालागढ़ से मुरादाबाद के सुरक्षा विभाग ने उपाधीक्षक कार्यालय को बंद कर दिया। तब से सिंचाई विभाग लगातार पुलिस उपाधीक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहा है। बांध सुरक्षा का कार्य भी सिंचाई विभाग अपने संसाधनों से ही कर रहा है। अब आम आदमी पार्टी ने पौड़ी के डीएम से उत्तराखंड पुलिस से उपाधीक्षक की नियुक्ति की मांग की है। ताकि आम जनता को भी बांध पर नियमानुसार भ्रमण की अनुमति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed