फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People were delighted on the occasion of Maruti Nandan's appearance

Bijnor News: मारुति नंदन के प्रकटोत्सव पर हर्षित हुए जन

Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
People were delighted on the occasion of Maruti Nandan's appearance
मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)
बिजनौर। श्री हनुमान जी के प्रकटोत्सव पर जिले भर में शोभायात्राएं निकाली गईं और भंडारे आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ किए तथा सुंदर कांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन


नगीना के श्री बालाजी सेवा मंडल द्वारा हनुमान जी के प्रकटोत्सव पर संकट मोचन हवन-यज्ञ, सुंदरकांड पाठ तथा भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार की सुबह बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ स्थित बालाजी दरबार में गद्दी धारी सचिन अग्रवाल डिंपल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पुजारी पंडित डाॅ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने हवन-यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अफजलगढ़ में हनुमान जी के प्रकटोत्सव पर श्रद्धालुओं ने बड़ा शिवमंदिर में पूजा-अर्चना कर कर हनुमान जी को चोला अर्पित किया। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, मां दुर्गा आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। बाला जी सेवा समिति के राहुल पाठक, अतुल जैन, अशोक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,आनंदवीर रस्तोगी, अमन अरोरा रहे।
विज्ञापन

रेहड़ /कादराबाद में श्री नीम करौली संकट मोचन हनुमान मंदिर सिरियावली तथा अनवरपुर चंडिका मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह दो घंटे सुंदर कांड का पाठ, उसके बाद भजन-कीर्तन और हवन हुआ। हवन शांति कुंज से जुड़े गुणवंत सिंह ने कराया। पुष्पा देवी, अवधेश, पंकज, विनीत, वेद प्रकाश, राजाराम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर में नगर स्थित नवजीवन मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर हनुमान जी के प्रकटोत्सव पर पंडित भगवानदास शर्मा ने मुख्य यजमान डॉ. सोहनवीर, उनकी पत्नी डॉ. दीपा ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। उधर, पोखर बाजार में जमुनादास धर्मशाला में श्री बालाजी कीर्तन मंडल की ओर से पंडित सोमेश्वर दत्त पंकज ने पूजन कराया। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
कोतवाली देहात में ब्लॉक परिसर में स्थित मंदिर में मूर्तियों की स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। पुरुष झंडा लेकर ढोल की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान बीडीओ मनवीर सिंह, सत्य प्रकाश, अंशुल शर्मा, मुकेश त्यागी रहे।

नूरपुर/राजा का ताजपुर नगर के प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा शिव मंदिर मोहल्ला शहीदनगर के शिव दुर्गा मंदिर में पुजारी पंडित ब्रह्मानंद शर्मा, सुरेश झा ने पूजा-अर्चना, सुंदर कांड पाठ का आयोजन कराया। ताजपुर के बालाजी धाम मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सीपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, दीपक शर्मा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)

मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)

मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)

मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)

मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)

मंडावली में हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ करते श्रद्धालु। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed