फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People upset due to closure of RSM Sherkot road

आरएसएम शेरकोट बाईपास मार्ग बंद होने से राहगीर परेशान, पांच किमी का चक्कर लगा सफर करने को विवश

Mon, 20 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
People upset due to closure of RSM Sherkot road
आरएसएम शेरकोट मार्ग बंद होने से लोग परेशान
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम शेरकोट बाईपास मार्ग बंद होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि दुपहिया वाहन चालकों के लिए कोई अलग से रास्ते की व्यवस्था भी नहीं की है। स्कूली वाहनों को भी स्कूल पहुंचाने के लिए पांच किमी दूरी तय करनी पड़ रही है। लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर बाईपास मार्ग का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
राहगीर करन सिंह, वीरेंद्र सिंह, नसीरुद्दीन, बाबूराम, विक्रम सिंह, दलजीत, रामोतार, जगवीर का कहना है कि वह प्रतिदिन सरकारी कामकाज से शेरकोट, अफजलगढ़, रेहड़, कादराबाद आदि के लिए जाते हैं। लेकिन राजपूताना के नजदीक निर्माण कार्य चलने की वजह से बाईपास पूरी तरह से बंद है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए भी निकलने की कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। वाहन चालकों को पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर धामपुर में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। आरोप है कि पीएनसी बाईपास निर्माण धीमी गति से चल रहा है। एक सप्ताह के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया सका।
विज्ञापन

लोगों का का कहना है कि स्कूली बच्चों को भी सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जो स्कूली वाहन शेरकोट से स्योहारा मार्ग पर जाते हैं। उन्हें पूरे धामपुर का चक्कर लगाकर स्कूल आना जाना पड़ रहा है। शेरकोट से धामपुर आने वाले कामकाजी लोग भी मार्ग बंद होने से परेशान हैं। अफजलगढ़ क्षेत्र से आरएसएम डिग्री कालेज आने वाले छात्रों को बस उतरकर कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्री भी परेशान हैं। यात्रियों का आरोप है कि अधिकांश बस चालक यात्रियों को दुर्गा विहार कालोनी बाईपास पर उतारकर चले जाते हैं। यात्रियों को धामपुर नगीना चौक आने के लिए पैदल आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि समस्या संज्ञान में लाई गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed