फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People troubled by power cuts and low-voltage

Bijnor News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान हुए लोग

Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
People troubled by power cuts and low-voltage
- गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा कटौती का ग्राफ
विज्ञापन

- 440 वोल्टेज की लाइन में आ रहे करीब 150 वोल्टेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पिछले दो तीन दिन से जनपद में गर्मी ज्यादा हो रही है। तेज धूप व लू चलने से जनपद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। भीषण गर्मी के चलते शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती बढ़ रही है।
बृहस्पतिवार को चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हुई। आपूर्ति में करीब 15 कार ट्रिपिंग हुई। लोड अधिक पड़ने के कारण आपूर्ति के दौरान 440 वोल्टेज की लाइन में 150 वोल्टेज बमुश्किल पहुंच रहे हैं। लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, एसी ठंड देने में असफल हो रहे हैं। ग्रामीण में तो स्थिति और खराब चल रही है। कटौती व लो-वोल्टेज के कारण घर व प्रतिष्ठानों में रखे इन्वेटर-बैटरी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ता गर्मी में रहने को मजबूर हो रहे हैं। दिन तो कट जाता है, लेकिन लो-वोल्टेज और कटौती से रात का सुकून खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


लो-वोल्टेज होने नहीं चल रहे उपकरण
आवास विकास निवासी उपभोक्ता रामौतार सिंह, शीलकुंज निवासी एडवोकेट मनीष कुमार का कहा कि मई जून माह में बार बार बारिश होने से गर्मी कम हुई। पिछले दो तीन से गर्मी का पारा बढ़ा, तो बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी। आपूर्ति के दौरान बार बार ट्रिपिंग हो रही है और आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज आने से पंखे धीमी गति से घूम रहे हैं। इस कारण रात में गर्मी व कटौती होने से छत पर घूम कर समय व्यतित करने को मजबूर हो रहे हैं। गर्मी व कटौती से उपभोक्ताओं को न रात में सुकून, न दिन में चैन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------- कोट
गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग बढ़ रही है। इस कारण लोड अधिक होने से कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज की स्थिति बन रही है। शहर में बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
- प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed