{"_id":"62bc998578504c7616435a15","slug":"people-struggling-with-drinking-water-crisis-in-duda-colony-bijnor-news-mrt5949712119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूडा कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
अफजलगढ़। नगर स्थित डूडा कॉलोनी में लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। पेयजल के लिए यहां दो सरकारी नल लगे हैं, जिसमें एक खराब पड़ा है। दूसरा नल दूषित पानी उगल रहा है। इसके चलते कॉलोनीवासियों को दूरदराज से पानी ढोकर पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे क्षुब्ध कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
करीब डेढ़ दशक पूर्व डूडा कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। कॉलोनी में वर्तमान समय में करीब छह सौ लोग निवास करते हैं। आरोप है कि कॉलोनी निर्माण के समय ओवरहेड टैंक का निर्माण तो कराया गया, मगर अब तक उसे सुचारु नहीं कराया जा सका। कॉलोनी में दो ही सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं, जो आए दिन खराब होते रहते हैं। वर्तमान में एक नल काफी समय से खराब पड़ा हुआ है, जबकि दूसरा नल दूषित पानी दे रहा है। लोगों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। कुछ लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, इससे बीमारियां फैलने का भय है।
कॉलोनी में दो चार लोगों ने निजी हैंडपंप लगवाए, लेकिन उसका पानी भी पीला आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। इस संबंध में अनेक बार पालिका सहित अन्य अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन कहीं पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी निवासी रुकसाना, परवीन खातून, सलमा, अफसाना , शमीना, सईदा, रूबी, वकील, सबीला, साबिर तथा खुर्शीद आदि ने विरोध प्रदर्शन कर पेयजल व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। वहीं, ईओ कौशल कुमार का कहना है की शीघ्र ही नल सही कराकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

अफजलगढ़ की डूडा कालोनी में खराब सरकारी नल।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन