फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People risk their lives to cross the Malan river between Pundrikala-Barampur road

Bijnor News: पूंडरीकला-बरमपुर मार्ग के बीच मालन नदी पर नहीं है पुल, जान जोखिम में डाल रहे किसान

Wed, 05 Jul 2023 03:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 05 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

- जान जोखिम में डालकर मालन नदी पा कर रहे ग्रामीण
- एक दशक से मालन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण
 

विज्ञापन
People risk their lives to cross the Malan river between Pundrikala-Barampur road
नांगलसोती क्षेत्र में मालन नदी पार करते किसान।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पूंडरीकला-बरमपुर मार्ग के बीच मालन नदी पर पुल न होने से जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैंं। हर साल बरसात में मालन नदी की तेज धार दर्जनों गांव की उम्मीदों के पुल को बहाकर ले जाती है। नदी के शांत होने पर ग्रामीण फिर से चंदा इकट्ठा कर अस्थायी पुल तैयार करते हैं। साल दर साल यही कहानी चली आ रही है। ग्रामीण एक दशक से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


नांगलसोती क्षेत्र के पूंडरीकलां-बरमपुर संपर्क मार्ग से पूंडरी खुर्द, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा, रायपुर, ताहरपुर, बूढ़पुर, पाडली, नयागांव, भोजपुर, खेड़ी, सीकरी, लच्छीरामपुर, शाहपुर आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है।

विज्ञापन

ग्रामीण संदीप राठी, चंद्रशेखर, मोकिल, दीपक, ऋषि पाल, दुष्यंत, घनश्याम का कहना है कि गन्ना पेराई सत्र में ग्रामीणों की सहयोग से चंदा एकत्रित कर आवाजाही के लिए मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया था, जो 25 जून को नदी के तेज बहाव में बह गया।

नदी पर पुल न होने और बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर मार्ग पर आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीण प्रतिदिन अपने पशुओं का चारा लाने व खेतों पर कार्य करने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

यदि प्रशासन ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, पूंडरी कला की ग्राम प्रधान नीलू राठी का कहना है कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी और जल्द ही पुल निर्माण के लिए आंदोलन किया जाएगा।

मालन नदी पर पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मालन नदी पर पुल निर्माण के लिए वह प्रयासरत है - पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed