फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People from many families went underground for fear of action

जलालाबाद में पुलिस कार्रवाई से नागरिकों में है दहशत

Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
People from many families went underground for fear of action
कार्रवाई के डर से भूमिगत हुए कई परिवारों के लोग
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जलालाबाद में प्रदर्शन और पथराव के बाद लोगों को पुलिस की कार्रवाई का डर सता रहा है। कई परिवार के लोग भूमिगत हो गए हैं। कस्बे में पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और गश्त की जा रही है।

गत 20 दिसंबर को जलालाबाद में दो स्थान पर प्रदर्शन और पथराव की घटना हुई थीं। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों के घटना में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद से ही पुलिस की कार्रवाई के डर से दर्जनों परिवारों के युवा और मुखिया भूमिगत हैं। उधर, शहर काजी अफ्फानुलहक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने पुलिस से पथराव की घटनाओं को शर्मसार बताकर आगे किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने की अपील की थी। फिलहाल जांच और कार्रवाई एसआईटी के हाथों में है। शनिवार को जलालाबाद क्षेत्र में आम दिनों की तरह बाजार खुल रहे हैं। चहल-पहल भी रही, लेकिन रोजाना ही शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed