फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People crossing the river risking their lives

जान जोखिम में डालकर नदी पा कर रहे लोग

Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
People crossing the river risking their lives
नांगलसोती क्षेत्र में दोपहिया वाहन और सवारियों को देसी नांव से मालन नदी पार कराते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। पुंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग के बीच मालन नदी पर पुल न होने के कारण एक दर्जन गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। लोग कई वर्षों से नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।
नांगलसोती क्षेत्र के पूंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग से पूंडरी खुर्द, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा, रायपुर, ताहरपुर, बूढ़पुर, पाडली, नया गांव, भोजपुर, खेड़ी, सीकरी, लच्छीरामपुर, शाहपुर आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। पूर्व प्रधान सुबोध राजपूत, दुष्यंत कुमार, सागर सिंह, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार, संजय सिंह, अलीमुद्दीन, वशी, इरशाद अहमद ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान क्षेत्र की शुगर मिल द्वारा मार्ग के बीच मालन नदी पर अस्थाई रपटा बनाया गया था, जो नदी का जलस्तर बढ़ने पर बह गया। मालन नदी पर पुल न होने और बरसात में जलस्तर बढ़ने पर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी के चार फीट पानी से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मालन नदी पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

देसी नांव से पार हो रहे दोपहिया वाहन
नांगलसोती। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पुंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर दोपहिया वाहनों को गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ ग्रामीण तख्तों और ट्यूब से बनी देसी नाव से दोपहिया वाहनों और उसकी सवारियों को पार कराते हैं। इसके लिए ग्रामीण 20 से 30 रुपये वसूल रहे हैं। इसके बाद भी लोगों की जान पर खतरा बना है। पुल के निर्माण में प्रशासन के उदासीनता पूर्ण रवैये पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए पुल बनवाना अति आवश्यक है।
- शुबोध राजपूत, पूर्व प्रधान पूंडरी कला।
मालन नदी को पार करना जोखिम भरा है, लेकिन पशुओं के चारे के लिए ग्रामीणों को नदी पार जाना पड़ता है।
- कुलबीर सिंह, गांव मायापुरी निवासी।

नांगलसोती के पुंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर मालन नदी को पार करते ग्रामीण।

नांगलसोती के पुंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर मालन नदी को पार करते ग्रामीण।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed