फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People become enemies of each other enemy after panchayat elections, three deaths in Bijnor

रंजिश : पंचायत चुनाव के बाद से एक दूसरे की जान के दुश्मन बने लोग, बिजनौर में अब तक हो चुकी हैं तीन मौत

Fri, 21 May 2021 12:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 May 2021 12:54 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद से लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए हैं। कई क्षेत्रों में लोग जरा से विवाद में आमने सामने आ रहे हैं। बिजनौर जनपद में चुनावी रंजिश को लेकर अब तक तीन मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
People become enemies of each other enemy after panchayat elections,  three deaths in Bijnor
up police - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में चुनावी रंजिश को लेकर खूब खून खराबा हो रहा है। चुनाव के दौरान कहीं वोट न देने तो कहीं किसी और बात को लेकर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। चुनाव के बाद रंजिश को लेकर जिले में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। कई लोगों पर जानलेवा हमले कर दिए गए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दौरान एक-दूसरे को चुनाव लड़ाने की दरार खूनी रंजिश में पनप रही है। चुनाव की रंजिश को लेकर लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो बैठे हैं। वोट न देने पर और दूसरे प्रत्याशी का चुनाव लड़ाने पर दुश्मनी में एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव के बाद इस रंजिश को लेकर अपने दुश्मनों पर लोग ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं। इस रंजिश के तहत एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई व कई लोगों को घायल कर दिया गया। चुनाव का गुस्सा लोग भूलने को तैयार नहीं हैं। जिले में पहले ऐसा बहुत कम होता था लेकिन इस बार चुनाव के बाद लोगों की रंजिश खुलकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रंजिश पालने वालों को एक दूसरे पर हमला करने के लिए बस छोटे से बहाने की ही जरूरत होती है। चुनावी रंजिश में ये एक दूसरे का जान और माल का नुकसान कर रहे हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यह हैं मुख्य घटनाएं
- 18 मई को चांदपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा में शिक्षक संजय सिंह को पूर्व प्रधान अजब सिंह ने वोट न देने पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा।
- 18 मई को कोतवालीदेहात क्षेत्र के गांव महमूदपुर नारायण में ग्राम प्रधान पति हाजी शराफत व पूर्व प्रधान खुर्शीद के समर्थकों में चले लाठी डंडे। दो घायल।
- छह मई को हल्दौर थाने के गांव कड़ापुर में प्रधान व विरोधी पक्ष में संघर्ष में हारे प्रत्याशी भीष्म सिंह की पत्नी सरिता देवी की हत्या, कई घायल।
- गांव बल्दिया में पांच मई को प्रधान व हारे पक्ष में संघर्ष, पांच घायल।
- चार अप्रैल को स्योहारा थाने के गांव अनीसा नंगली में हार जीत की बहस पर हुए पथराव में घायल हुई रईसा खातून की मौत, कई घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed