फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are suffering due to heat, temperature increased

Bijnor News: गर्मी सेे लोगों का हाल रहा बेहाल, बढ़ा तापमान

Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to heat, temperature increased
-दोपहर में गर्मी अधिक होने पर बाजारों में रही कम भीड़
विज्ञापन

-37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया अधिकतम तापमान
-24.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सोमवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। तापमान में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गर्मी का सितम बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी संभव है।


बढ़ती गर्मी ने लोगों को झुलसा रखा है। गर्मी अधिक होने पर लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। सुबह से ही बढ़ता पारा लोगों को सता रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों का सुबह से ही पसीना छूट रहा है। दोपहर में हवा करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। गर्म हवाओं ने लोगों का चेहरा लाल कर दिया। धूप से बचने के लिए लोग चेहरे पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले। साथ ही दोपहर में धूप अधिक होने पर सड़कों पर राहगीरों की भीड़ कम नजर आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी संभव है। जिससे लोगों को अधिक गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

----
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
सात मई- 35.6- 18.3
आठ मई- 36.2- 20.3
नौ मई- 35.4- 21.8
10 मई- 35.8- 22
11 मई- 36.6- 22.6
12 मई- 37- 23.8
13 मई- 37.6- 24.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed