फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are getting injured after falling during the digging done for road widening at Nagina Chowk.

Bijnor News: नगीना चौक पर मार्ग चौड़ीकरण को हुई खोदाई में गिरकर चोटिल हो रहे लोग

Wed, 31 Dec 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
People are getting injured after falling during the digging done for road widening at Nagina Chowk.
बिजनौर में थाने के पास तिराहे को होता सुंदरीकरण का कार्य। संवाद
- नागरिकों ने सीएम से शिकायत कर की जल्द काम शुरू करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। धामपुर के नगीना चौराहे पर चौड़ीकरण के लिए खोदी गई सड़क में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसे लेकर नागरिकों में असंतोष पनप रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर मार्ग का चौड़ीकरण पूरा कराने की मांग की है।
नगर निवासी दिनेश कुमार, गजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, विवेक अग्रवाल, विजय कुमार, संयम शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री से की शिकायत में कहा है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से 30 करोड़ की लागत से दुर्गा विहार चौराहे से राजपूताना तक करीब पांच किलोमीटर लंबाई तक मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग ने कार्य को लगभग चार महीने पहले चालू कर दिया था लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इसमें पेड़ों के कटान के मामले को लेकर अड़ंगा डाल दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस सड़क का चौड़ीकरण होना है, वहां पर वन विभाग के पेड़ खड़े हुए हैं। जब तक लोक निर्माण विभाग द्वारा पेड़ों के कटान की परमिशन नहीं ली जाएगी। मार्ग का निर्माण नहीं हो सकता। हालांकि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से सारी प्रक्रिया पूर्ण कर वन विभाग को कई महीने पहले उपलब्ध करा दी गई है लेकिन अभी तक वन विभाग की ओर से परमिशन नहीं हुई है। जैसे ही वन विभाग द्वारा परमिशन उपलब्ध कराई जाएगी। मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




- नागरिक बोले...पहले ली जानी थी परमिशन
नागरिकों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पहले परमिशन लेकर का कार्य शुरू करना चाहिए था। बगैर परमिशन के सड़क की खोदाई कर देने के कारण उसमें आए दिन वाहन चालक और आम आदमी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नागरिकों ने जिलाधिकारी से भी हस्तक्षेप कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द ही कार्य चालू नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के रेंजर शशांक गुप्ता का कहना है कि अनुमति की प्रक्रिया प्रगति में है। जल्द ही काम चालू कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed