फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pension to elderly farmers

बुजुर्ग किसानों को दी जाए पांच हजार रुपये पेंशन

Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pension to elderly farmers
बुजुर्ग किसानों को दी जाए पांच हजार रुपये पेंशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की मासिक पंचायत में बिजली संकट, गन्ना मूल्य सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। मांगे पूरी न होने पर रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा।

किसान यूनियन अंबावत के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में यूनियन की मासिक पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष ने चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न करने को प्रदेश और केंद्र सरकार की हठधर्मिता बताया। उन्होंने बिजली संकट पर भी चिंता व्यक्त की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 5000 रुपये पेंशन देने, चालू पेराई सत्र में लिए जाने वाले गन्ने का भुगतान 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, बिजली अवस्था में तत्काल सुधार करने, नहरों में 12 महीने पानी छोड़ने, नांगलसोती से चंदक तक नहर पटरी मार्ग पक्का कराने सहित कई मांगे शामिल थीं। इस दौरान शिवकुमार, जावेद अख्तर, चौधरी सुखबीर सिंह, विपिन, अनुज, आशु पठान, सूफी अल्लाह दिया, डॉक्टर प्रीतम, टीकाराम, डोरीलाल, फुरकान, नंदराम, अतर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इलियास, सचिन कुमार, महिपाल सिंह, दिलशाद और उदय भान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed