{"_id":"62bc9a427c6ac554d86716a0","slug":"penalty-will-be-imposed-on-the-use-of-single-use-polythene-bijnor-news-mrt5949723198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगलयूज पॉलिथीन के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगलयूज पॉलिथीन के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगल यूज पॉलिथीन के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना
स्योहारा। नगर पालिका सभागार में सिंगल यूज पॉलिथीन बंद अभियान को लेकर ईओ अरुणेंद्र प्रसाद पांडेय व प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया। ईओ ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ का 29 जून से तीन जुलाई तक नगर पालिका की ओर से अभियान चलाया जाएगा। जिस किसी भी व्यापारी के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन है, नगर पालिका की गाड़ी में डाल दें, उस व्यक्ति पर कोई भी जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
इसके बाद यदि किसी व्यक्ति के पास पॉलिथीन पकड़ी गई तो उस व्यक्ति पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक सभी नगरवासी अपने घरों पर राष्ट्रीय तिरंगा अवश्य लगवाएं और उसके सम्मान का ध्यान रखें, रात के समय उसको उतार लें और सुबह सूरज निकलने पर उसको लगाया जाए या फिर तिरंगे पर लाइट का इंतजाम करें। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा का कहना है सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का व्यापारी वर्ग समर्थन करता है, लेकिन नगरपालिका द्वारा हर दिन इसका प्रचार कराया जाए, ताकि सभी नगरवासी व व्यापारी इस पॉलिथीन अभियान की जानकारी हो जाए। उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी न आए किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो। इस मौके पर सभासद पति मोहम्मद अकरम अल्वी, नीटू जोशी, हाजी गफ्फार मोहम्मद, अकरम, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।