फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Peep car, contractor's death

गड्ढे में पलटी कार, ठेकेदार की मौत

Thu, 14 Dec 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 14 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Peep car, contractor's death
धनौरी के निकट गड्डे में गिरी कार से शव को निकालती भीड़। कार को काटकर अंदर फंसे शव को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में अनियंत्रित कार के सड़क किनारे गड्ढ़े में पलटने से कार चला रहे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में  कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा निवासी शहाबुद्दीन (40) सीसी रोड बनाने के ठेके लेता था। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहाबुद्दीन गांव से कार लेकर नूरपुर जाने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव धनौरी के निकट उसकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार ने कई पलटे खाए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार की छत भी टूट गई। हादसे में घायल हुआ शहाबुद्दीन कार के अंदर फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और युवक के परिजनों ने ग्रामीणों   की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे शव को बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शहाबुद्दीन के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अफजलगढ़ में गांव सुआवाला में साइकिल सवार युवक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया । गांव हरपुर निवासी विशाल पुत्र मदनपाल साइकिल से जब ट्यूशन पढ़ने के लिए सुआवाला जा रहा था तो भूतपुरी जसपुर मार्ग पर पहुंचने पर कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीरावस्था के चलते चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, बास्टा से बाइक द्वारा चांदपुर आ रहे मां-बेटे एक स्कूल बस की चपेट में आने से घायल हो गए। गांव बास्टा निवासी उस्मान की पत्नी अपने पुत्र फैसल के साथ बाइक द्वारा किसी काम से चांदपुर आ रही थी। गांव लुहारपुरा के पास बाइक की चैन उतरकर अटक गई। इससे पीछे से आ रही स्कूल बस की चपेट में आ गए। घायलों को राहगीरों ने बास्टा के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed