फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pedestrians pounce on liquor bottles scattered on the road in village Jatpura Bonda, video goes viral

Bijnor News: गांव जटपुरा बौंडा में सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों पर टूट पड़े राहगीर, वीडियो वायरल

Mon, 27 May 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians pounce on liquor bottles scattered on the road in village Jatpura Bonda, video goes viral
मंडावली के जटपुरा बौंडा में सड़क पर बिखरी बोतलें उठाते कार सवार। (स्रोत-वीडियो से प्राप्त)
- सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों पर ललचाया लग्जरी कार सवारों का दिल
विज्ञापन

- मार्ग दुर्घटना के बाद डीसीएम से सड़क पर गिर गई थी कई शराब की पेटियां

संवाद न्यूज
मंडावली/नजीबाबाद। गांव जटपुरा बौंडा के निकट मार्ग दुर्घटना में सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों पर लग्जरी कार सवारों सहित राहगीरों का खूब मन ललचाया। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई कार सवार और अन्य लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को अपनी कारों में डालते नजर आए।
जिला बुलंदशहर के गांव गोमती निवासी डीसीएम चालक सुनील कुमार शुक्रवार को अंग्रेजी शराब लेकर काशीपुर फैक्ट्री से उत्तराखंड चंबा जा रहा था। गांव जटपुरा बौंडा के पास रात्रि में एक डंपर ने डीसीएम को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। डीसीएम में शराब की कई पेटियां सड़क पर बिखर गई। हादसे में चालक सुनील भी घायल हो गया। किसी तरह घायल ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हादसे के दौरान मार्ग पर बिखरी शराब की बोतलों पर वहां से गुजर रहे राहगीरों का मन ललचा गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय राहगीर ने अपने वाहनों को रोक-रोकर शराब की बोतलें और पव्वे उठाने में लगे रहे। इस दौरान लग्जरी कारों में सवार लोग भी पीछे नहीं रहे। जिसके हाथ जितनी शराब की बोतल आईं, वे कार में रखकर रफूचक्कर हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घायल चालक बेबसी और लाचार अवस्था में खड़ा होकर देखता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और बची हुई शराब को बचाने के लिए दो पुलिसकर्मी रातभर तैनात रहे। चालक की ओर से हादसे की रिपोर्ट मंडावली थाने में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग करता रहा पर्देदारी

नजीबाबाद। शराब से भरी गाड़ी पलटने पर आबकारी विभाग पर्देदारी करता रहा। शुक्रवार रात करीब 12 बजे हादसा हुआ। आबकारी निरीक्षक बिजनौर शनिवार सुबह दस बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शनिवार रात को शराब की पेटियों और बोतलों की गिनती कराई। डीसीएम में 500 शराब की पेटी थी। रविवार तक थाने में इसकी रिपोर्ट नहीं दी गई।


आबकारी विभाग की ओर से शराब की पेटियों की गिनती कराई गई है। शराब की स्थिति के बारे में आबकारी विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। - विकास कुमार, थानाध्यक्ष, मंडावली।

मंडावली के जटपुरा बौंडा में सड़क पर बिखरी बोतलें उठाते कार सवार। (स्रोत-वीडियो से प्राप्त)

मंडावली के जटपुरा बौंडा में सड़क पर बिखरी बोतलें उठाते कार सवार। (स्रोत-वीडियो से प्राप्त)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed