फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pedda scandal stigma on humanity

पेद्दा कांड मानवता पर है कलंक

Mon, 19 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शेरकोट में जमीयत-उलेमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना उबेदुर्रहमान ने पेद्दा कांड को मानवता पर कलंक बताया है। उदुर्रहमान ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौलाना ने मृतक आश्रित को 20 से बढ़ाकर 50 लाख दिलाने। घायलों को 20-20 लाख दिलाने की मांग की। ज्ञापन में मृतक के एक-एक सदस्यों  को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जमीयत-उलेमा ए हिंद के सरपंच हाफिज वकील अहमद, मुफ्ती मोहम्मद कमर, सदर बिजनौर मुफ्ती आबिदुर्रहमान आदि मौजूद रहे।  वहीं बिजनौर में सपा की बैठक में विधायक रुचि वीरा पर आरोप लगाने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकने को कहा गया। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष दिलशाद अंसारी ने कहा कि विधायक ने जिस तरह पेद्दा की घटना पर अमन चैन कायम रखा है, वह हर किसी ने देखा है। बैठक में कृपारानी प्रजापति, कमलेश भुईयार, शफीक भूरा, बलवीर सैनी आदि रहे।
विज्ञापन


पीड़ितों को इंसाफ दिलाओ 
बिजनौर में जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने गांव पेद्दा में नाबालिग व निर्दोष लोगों को नामजद किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। निर्दोषों के नाम एफआईआर से बाहर नहीं किए जाने पर सर्वसमाज के साथ आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गांव में जाकर एक पक्ष के परिवारों को गैस सिलेंडर व अन्य सामान दिया। वहीं बिजनौर में ऑल इंडिया मजलिस ए  इत्तेहादुल मुस्लिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन औवेसी को प्रशासन ने  पेद्दा जाने की अनुमति नहीं दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इस बात की निंदा की है। कहा कि सपा, भाजपा पार्टी के नेता तो गांव में जा रहे हैं, लेकिन  उनकी पार्टी के नेताओं से वहां जाने से रोक कर भेदभाव किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed