फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   pedda parkaran mein chargesheet

पेद्दा प्रकरण में चार्जशीट दाखिल

Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
pedda parkaran mein chargesheet
पेद्दा में दो समुदाय में हुए संघर्ष में जलाया गया खोखा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा कांड के 32 में से 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। बाकी आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट दाखिल होगी। जेल में 23 आरोपी बंद हैं। इनमें से 17 के खिलाफ ही चार्जशीट भेजी गई है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा में 16 सितंबर को युवती से छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में पथराव व मारपीट हुई थी। एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने से अनीसुद्दीन, उसके भाई अहसान व भतीजे सरफराज की मौत हो गई थी। 12 लोग घायल हो गए थे। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। कई दिन तक पुलिस व पीएसी गांव में डेरा डाले रही थी।

विज्ञापन


फुरकान ने 29 लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम, अरुण कबाड़ी का नाम केस में बाद में बढ़ाया गया था। इनके अलावा भोगी गांव के कार्तिक का नाम भी बाद में प्रकाश में आया था। इस केस में कुल 32 आरोपी पाए गए थे। पेद्दा कांड केस में 20 गवाह बने हैं। पुलिस ने जेल में बंद 17 आरोपी गांव पेद्दा निवासी टीकम, अनिल, राजपाल, अनुज, पंकज, संसार, कैलाश, टिंकू, प्रेम सिंह, तेजपाल, राहुल, ओमपाल, ओमपाल का पुत्र रिंकू, मंडावली थाने के गांव गांवड़ी निवासी सौनाथ के पुत्र टीकम, नयागांव निवासी कुंवर सेन, बिल्लू उर्फ जितेंद्र के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल में भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, अरुण कबाड़ी, मनोज, नितिन, राजू व कोमन भी बंद हैं। इनके खिलाफ अभी चार्जशीट नहीं लगाई गई है। कार्तिक समेत नौ आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बाकी आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट दाखिल होगी। पुलिस ने कहा कि जिन आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है, उनकी गिरफ्तारी की 90 दिन की अवधि पूरी हो रही थी। बाकी आरोपियों की चार्जशीट में अभी समय है। टुकड़ों में पेद्दा केस की चार्जशीट लगेगी। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने पेद्दा कांड के 17 आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल करने की पुष्टि की है।  सभी आरोपियों पर मर्डर, बलवा समेत केस की सभी धाराओं में चार्जशीट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed