फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PCS exam will be under surveillance of CCTV cameras

Bijnor News: बिजनौर - सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा

Thu, 11 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
PCS exam will be under surveillance of CCTV cameras
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में पीसीएस की परीक्षा के लिए बैठक लेते एसडीएम प्रशासन
- नौ केंद्रों पर 4000 अभ्यर्थी होंगे शामिल, निगरानी के लिए अधिकारियों की हुई तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर बैठक विदुर सभागार में हुई। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया। परीक्षा 14 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए 09 केंद्र बनाए गए हैं।



एसडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने परीक्षा से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरी पाली अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक है। परीक्षा के लिए 09 केंद्र बनाए गए हैं। 08 केंद्र जिला मुख्यालय पर हैं। जबकि एक केंद्र मंडावली में है। बताया गया कि 09 केंद्रों पर 4000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के मुताबिक परीक्षा क्षेत्र 03 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो गई है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे, बाहरी निगरानी के लिए पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन





ये हैं परीक्षा संबंधी प्रमुख निर्देश

1- हर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर 02 महिला कांस्टेबल, 02 पुरुष कांस्टेबल तैनात होंगे। जो अभ्यर्थियों की तलाशी लेंगे। पुलिस उपलब्ध नहीं होने की दशा में शिक्षक तलाशी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। परीक्षा से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

3- परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी।

4- अभ्यर्थी को अपना आईडी प्रूफ और 02 फोटो अनिवार्य रूप से लाने हैं।

5- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी तथा स्लाइड रूल आदि नहीं ला सकेंगे।

6 - परीक्षा के लिए तैनात पर्यवेक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे।




ये हैं परीक्षा केंद्र एवं आवंटित अभ्यर्थी

1- आर्य वैदिक कन्या इंटर काॅलेज बिजनौर - 384

2- राजकीय पाॅलिटेक्निक बिजनौर - 384

3- राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बिजनौर - 384

4- केपीएस बिजनौर - 480

5- किसान इंटर काॅलेज मंडावली - 480

6- आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर - 480

7- आरजेपी इंटर काॅलेज बिजनौर - 480

8- वर्धमान काॅलेज बिजनौर ए - 480

9- वर्धमान काॅलेज बिजनौर बी - 480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed